Page 3

    प्राचीन भारत के इतिहास को समझने के लिए सर्वप्रथम        उसकी भौगोलिक पृष्टभूमि की ज्ञान की जरूरत पड़ती है
    भौगोलिक दृष्टिकोण से भारत को मुख्य चार भागों में बांटा       गया है:
             (१) भारत के उत्तर पर्वतीय प्रदेश जो तराई के             जंगलों से प्रारंभ होकर हिमालय के शिखर तक फैले हुए         हैं। इसके अंतर्गत कश्मीर ,कांगड़ा, कुमायूं ,तथा                   सिक्किम  के प्रदेश सम्मलित है।
             (२) उत्तर का मैदानी भाग जिसमे सिंधु, गंगा -यमुना
     और सहायक नदियों से सिंचाई का काम होता है। यह देश
     का सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्र है।
             (३) भारत की दक्षिण पठारी भूमि जिसके अंतर्गत उत्तर में नर्मदा एवं ताप्ती नदी बहती है।इस पठारी भू-भाग के अंतर्गत विन्ध्य तथा सतपुड़ा की पहाड़ियां है जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है।
             (४) भारत के सुदूर दक्षिण के मैदानी भाग में गोदावरी , कृष्णा , तथा कावेरी के उपजाऊ डेल्टा वाले प्रदेश मिलते है।
उपर्युक्त वर्णित स्थानों में ही मानव विकास की साक्ष्य मिले है। मानव सबसे पहले इन्ही स्थानों पर बस्तियां बसाई थी।
         भारतीय उप महाद्वीप उतरी सीमा जो एक पर्वत शृंखला है इस उप महाद्वीप को पश्चिमी तथा मध्य एशिया से पृथक करता है।


Comments

Popular posts from this blog

(2)तिथि के बारे में महत्वपूर्ण बातें

प्राचीन सिक्कों से संबंधित ज्ञान